Electric Scooter के लिए Driving licence Apply करे online – इलेक्ट्रिक स्कूटर मे ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आपके पास एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसका गति 25 km/h से अधिक हो या अगर मोटर की शक्ति 250 W से अधिक है, तो ऐसे में स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। ये इलैक्ट्रिक स्कूटर्स में ज्यादा गति होने से हाई-स्पीड के श्रेणी में आता है। इसको हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम से जाता है। परिवहन विभाग इन्हें चलाने के लिए नियम लागू किया है जो पेट्रोल स्कूटर के लिए लागू होते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने की प्रक्रिया इस प्रकार से करे:
1. परिवहन विभाग के वेबसाइट पर जाएं:
अपने परिवहन के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं पाने के लिए https://sarathi.parivahan.gov.in ये आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, ये वेबसाइट आपको गूगल पे sarathi parivahan सर्च करने पर उपर मे मिलेगा जो भारत सरकार के द्वारा की ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है।

2. अपने राज्य का चयन करें:
वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद, अपना राज्य (State) को चुनें क्योंकि अपने राज्य के अनुसार सेवा उपलब्ध हो सके और आप उसी राज्य का चयन करें जहां के लिए लाइसेंस आवेदन करना चाहते हैं।

3. नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें:
ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का तीसरा स्टेप पूरा करने के लिए “Apply for Driving License” के विकल्प पर क्लिक करें। और अगर आपके पास लर्निंग लाइसेंस नही है तो पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। अगर आपके पास तो लर्निंग लाइसेंस है। तो आप Permanent Lisence के लिए आवेदन कर सकते हैं।

4. विवरण भरे और दस्तावेज़ अपलोड करें:
आवेदन फॉर्म को भरने के लिए अपना व्यक्तिगत विवरण में नाम, जन्मतिथि, पता, और दस्तावेज़ मे अपनी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण, और आय प्रमाण से संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें।

5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें:
परिवहन विभाग के नियम अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना आवश्यक होता है। तो अपने फोटो को अपलोड करने के लिए “Upload Photo” पे जाए और अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करे और सिग्नेचर अपलोड करने के लिए “Upload signature” पे जाए और अपना सिग्नेचर को अपलोड करें।
| लाइसेंस के नाम – | शुल्क – |
| Learner Driving Licence | ₹150 |
| Driving Licence | ₹200 |
| International Driving Licence | ₹1000 |
| Renewal Driving Licence | ₹200 |
| Testing Driving Licence | ₹50 |
6. शुल्क का भुगतान करे:
अपने electric scooter के ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें। जिसे आप (UPI, Paytm, Phone pay, Google Pay, Debit Card, Credit Card, Net Banking) इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं
7. RTO ऑफिस जाए:
आरटीओ ऑफिस विजिट इसलिए किया जाता है क्योंकि यदि आपने परमानेंट लाइसेंस के लिए Apply किया है तो आपको RTO ऑफिस में जाकर इलेक्ट्रिक स्कूटर या कोई भी 2 विल्वर वाहन का ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।
8. लाइसेंस की ट्रैकिंग और प्राप्ति:
ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन जमा करने के बाद आप अपने लाइसेंस की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं जो आपको ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद पोस्ट के माध्यम से आपके दिए गए पता पर भेज दिया जाएगा।
दोपहिया वाहन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उम्र मानदंड (Age Criteria):
Electric scooter दोपहिया वहां में आता है इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। जो लोग 18 वर्ष से कम है उनका ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग जारी नहीं करता है।
Recent Posts –
- 240Km रेंज वाला Hero Electric Bike धूम मचाने आया । Hero electric bike priceHero Electric Bike: हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड भारत की प्रसिद्ध एव मशहूर मोटरसाइकिल / स्कूटर निर्माता कंपनी है। महंगाई से पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देखकर हीरो ने सभी भारत वासियों के लिए एक खुशखबरी लाया है। जो बैटरी से चलने वाले बाइक को लॉन्च करने का इरादा बनया है। यह हीरो इलेक्ट्रिक …
- Water Scooter: 1 लीटर में 150km पानी से चलने वाला स्कूटर, जाने कीमतWater Scooter: आज के समय में सभी पेट्रोल और बिजली के महंगाई से बचने के लिए पानी से चलने वाले स्कूटर को इस्तेमाल करना सोच रहे हैं। क्योंकि इस स्कूटर में कोई ज्यादा खर्च नहीं है। ईंधन और बैटरी से चलने वाले स्कूटर को आपने जरूर देखा होगा। लेकिन अब पानी से चलने वाले स्कूटर …
- 100Km माइलेज देने वाला Electric Scooter अब ₹40,000 में घर लाओ! आ गया भौकाल मचानेपेट्रोल की महंगाई आज कल आसमान छूती जा रही है। और ऐसे में पेट्रोल से चलने वाले मोटरसाइकिल के खर्च से तंग आकर लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि मोटरसाइकिल की कीमत और पेट्रोल खर्चे के तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेना बहुत अच्छा विकल्प है, जो आपको बहुत कम बजट …
- 2024 में Electric Scooter के लिए Driving licence Apply करे onlineElectric Scooter के लिए Driving licence Apply करे online – इलेक्ट्रिक स्कूटर मे ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आपके पास एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसका गति 25 km/h से अधिक हो या अगर मोटर की शक्ति 250 W से अधिक है, तो ऐसे में स्कूटर को चलाने के लिए …
- ये 6 जबरदस्त तरीके – इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी maintain कैसे करे?इलेक्ट्रिक स्कूटर मे बैटरी जान होती है और ऐसे में बैटरी को सही तरीके से देखभाल और रखरखाव करने की जरूरत होती है। अगर आप स्कूटर की बैटरी का ध्यान नहीं रखेंगे तो बहुत ही जल्दी खराब हो सकता है इसलिए मैं आपको आज के लेख मे 6 जबरदस्त तरीके इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी maintain कैसे …